छत्तीसगढ़

गांव में बस गया है बंदर, उपद्रव देखकर ग्रामीणों में भय

Nil dhankar
6 Nov 2025 10:51 AM IST
गांव में बस गया है बंदर, उपद्रव देखकर ग्रामीणों में भय
x
छग

जशपुर। जिले के सिंगीबहार गांव में पिछले तीन दिनों से बंदर का आतंक फैल गया है। उपद्रवी बंदर ने अब तक दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। हमले का शिकार बने लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह बंदर न केवल रास्ते पर चलने वालों पर हमला करता है, बल्कि कई घरों में घुसकर भोजन चट कर जाता है और सामान तोड़फोड़ भी कर रहा है। लोग अब घरों के दरवाजे बंद रखकर और बच्चों को बाहर न भेजकर किसी तरह सुरक्षा बनाए हुए हैं।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन बंदर अब तक पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर अत्यधिक फुर्तीला है और टीम के पहुंचने से पहले ही भाग जाता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि गांव में व्याप्त दहशत का अंत हो सके।


Next Story