छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, चंद्रयान -3 की टीम में भिलाई से पढ़े बालाजी नटराजन भी

Nil dhankar
15 July 2023 4:53 PM IST
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, चंद्रयान -3 की टीम में भिलाई से पढ़े बालाजी नटराजन भी
x

दुर्ग। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के रुप में शुक्रवार को अपना तीसरा मून मिशन शुरू किया। इस मिशन में छत्‍तीसगढ़ में पढ़े बालाजी नटराजन भी शामिल हैं। नटराजन इस वक्‍त हिंदुस्‍तान एयरोटिक्‍स लिमिटेड में कार्यरत हैं।

विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व भिलाई के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय के अनुसार नटराजन भिलाई में पढ़े हैं। पांडेय ने कहा कि भिलाई के लिए गौरव का क्षण, चंद्रयान -3 की टीम में भिलाई से पढ़े बालाजी नटराजन भी शामिल हैं। इसरो ने भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम के तहत कल एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए चंद्रयान -3 की सफल लांचिंग की। इस पूरे मिशन में चंद्रयान -3 की टीम में भिलाई के सेक्टर -10 बीएसपी स्कूल से पढ़े हुए बालाजी नटराजन भी शामिल हैं। वर्तमान में वे हिंदुस्तान एयरोटिक्स लिमिटेड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो स्पेश प्रोग्राम में इसरो की सहयोगी है।

Next Story