छत्तीसगढ़

खाना बना रही महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
18 April 2022 8:59 AM IST
खाना बना रही महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

रायगढ़। घर में खाना बना रही महिला को अकेली देखकर कुरमा का रहने वाला युवक उमेश भारती अंदर घुसा और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 13 अप्रैल काे घर पर अकेली थी, वह देर शाम खाना बना रही थी, इसी बीच कुरमा का रहने वाला युवक उमेश भारती (25 साल) घर पर अकेली महिला को देखकर अंदर घुसा और उसका हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। वारदात के बाद पीड़िता थाना पहुंची और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Next Story