छत्तीसगढ़

कॉलेज में छेड़छाड़, बात करने से इनकार करने पर किशोरी की हाथ पकड़ने लगा युवक

Nilmani Pal
25 Aug 2022 7:55 AM GMT
कॉलेज में छेड़छाड़, बात करने से इनकार करने पर किशोरी की हाथ पकड़ने लगा युवक
x
गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर स्थित कॉलेज में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। घायल किशोरी ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि रतनपुर भेड़ीमुड़ा में रहने वाले मनीष कश्यप(25) ने किसी दूसरे से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।

इसके बाद वह किशोरी के मोबाइल पर बात करने की कोशिश करता था। किशोरी मोबाइल पर उससे बात नहीं करती थी। मंगलवार को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी। इस दौरान युवक ने उससे बात करने की कोशिश की। किशोरी ने उससे बात करने से मना कर दिया। इस पर युवक किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने किशोरी पिटाई की। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। किशोरी ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर रतनपुर थाने में शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Next Story