छत्तीसगढ़
छेड़छाड़ का आरोपी 8 साल से था फरार, मुखबीर सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
31 March 2024 10:05 PM IST

x
छत्तीसगढ़
आरंग: आरंग पुलिस की टीम ने महिला से छेड़छाड़ के 08 साल से फरार चल रहे आरोपी को धरदबोचा है, आरोपी का नाम रामू ध्रुव पिता भुखन ध्रुव है, जो (ग्राम गुल्लू थाना आरंग जिला रायपुर) का निवासी है। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रामू ध्रुव 30 जून 2015 को पीड़ित महिला के साथ बेइज्जत करने की नीयत से हाथ बांह पकड़ कर छेड़छाड़ किया था, जो घटना बाद से फरार हो गया था। जिस पर आरंग थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 211/2015 धारा 354 आईपीसी के आरोपी रामु ध्रुव के विरुद्ध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि न्यायालय दीप्ती लकड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारन्ट जारी किया गया था वारंटी करीब 08 वर्ष से फरार था जिसे घर मे होने की मुखबीर सूचना पर दिनांक 31/03/2024 को थाना आरंग से प्रधान आरक्षक लालजी वर्मा, आरक्षक कुलेश्वर बंजारे, दुर्गेश चंद्राकर द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर न्यायालय पेश किया गया है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छेड़छाड़ का आरोपी 8 साल से फरारमुखबीर सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तारआरंग पुलिसरायपुररायपुर न्यूज़आरोपी का नाम रामू ध्रुवCG NewsChhattisgarh NewsMolestation accused absconding for 8 yearspolice arrested on informer informationArang PoliceRaipurRaipur NewsName of the accused Ramu Dhruv
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





