छत्तीसगढ़

मोहम्मद अकबर ने पिपरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. सुगनचंद वैद्य की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Shantanu Roy
12 Feb 2022 5:17 PM GMT
मोहम्मद अकबर ने पिपरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. सुगनचंद वैद्य की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को पिपरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुगनचंद वैद्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण किया। वन मंत्री श्री अकबर ने इस मौके पर कहा कि सुगनचंद वैद्य क्षेत्र के जननायक और बहुप्रतिठित समाज सेवी थे। वे सदैव लोगों की सेवा करने हमेशा आगे रहते थे।

सर्वसमाज के उत्थान की दिशा में उनका विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, अशोक सिंह, कलीम खान, राजेश शुक्ला, सुनील साहू, कौशल कौशिक, आकाश केशरवानी, चोवा साहू, लक्की कादरी, लेखा राजपूत, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार, उपाध्यक्ष शत्रुघन साहू, पार्षद रविन्द्र देवांगन, सहित वार्डवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Next Story