छत्तीसगढ़

मोदी मैजिक, विश्व पटल पर अब उभरता भारत छत्तीसगढ़ रायपुर

Nilmani Pal
29 Nov 2025 2:25 PM IST
मोदी मैजिक, विश्व पटल पर अब उभरता भारत छत्तीसगढ़ रायपुर
x

पप्पू फरिश्ता

हिंदुस्तान का बेटा सब पर भारी ज्वाला बनी छोटी सी चिंगारी

एक प्याली कप चाय की पिलाने वाला बना विश्व का सबसे बड़ा गुरु जिसे कहते हैं विश्व के गुरु

मोदी जी जब भी कुछ करते हैं नया और बेहतरीन और लोगों की सोच से कोसों मिल आगे की ओर जाता है मोदी जी ने अपने सबसे विश्वसनीय साथी गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ में जिस उद्देश्य से फ़्री हैंड देकर वर्ल्ड इकनॉमिक में छत्तीसगढ़ की माटी और रायपुर को अग्रिम लाने का ज़िम्मा दिया है उसे ऐसा लगता है कि 2026-27 में छत्तीसगढ़ रायपुर भारत में ही नहीं विश्व के पटल मैं सबसे बड़ा उभरता हुआ शहर और राज्य दिखेगा।


मोदी जी की सोच और सपना आम जनता के इर्द गिर्द रखता है आम जनता को कैसा दीर्घकालीन लाभ मिले उसके अनुरूप इतना आगे क्या सोचते हैं विपक्ष के नेता हो या देश का कोई बड़ा वैज्ञानिक, बिजनेसमैन भी नहीं सोच सकता सभी के दिमाग़ से आगे की सोच परिकल्पना व्यापक रूप से असंभव वाली अकल्पनीय जुझारू रूप से क्रियान्वयन करने वाली प्रणाली लागू की जाती है। यही प्रवत्ति पीएम मोदी को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर कर रही है और भारत को सबसे मजबूत अर्थ व्यवस्था के लिए नया रास्ता दिखा रही है। विश्व के किसी भी नेता में इतनी अग्रिम सोच विकास करने की चाहत नहीं होने का प्रमाण दिखता है।


रायपुर विशाखापट्टनम कॉरिडोर

छत्तीसगढ़ रायपुर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दिमाग़ से 2027 में भारत में सबसे बड़ा बिज़नेस हब सेंटर कॉरपोरेट घरानों का सबसे चहेता और प्यारा ठिकाना होगा, भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी की सोच गृह मंत्री अमित शाह का कड़ी मेहनत का प्रयास साथ ही रणनीति छत्तीसगढ़ वासी कभी भी भूल नहीं पाएंगे कि ये छत्तीसगढ़ की प्रगती लगातार ज़ोरदार तरीक़े से शुरू कर सुचारु रूप से संचालन का हुआ है। रेलवे के क्षेत्र में भी बड़ा परिवर्तन छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा हैं। सड़क परिवहन तरक़्क़ी की ओर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की सड़कों को चार चाँद लगा रहे हैं। चौतरफ़ा विकास छत्तीसगढ़ में प्राय: प्राय: सभी जगह सभी सेक्टरों में देखने को मिल रहा है। पूरे हिंदुस्तान में रायपुर छत्तीसगढ़ चर्चा का विषय बने हुए हैं अति आधुनिक के घरेलू सामानों की बिक्री में भी है रायपुर अव्वल बना हुआ है। इतना ही नहीं आने वाले समय में रायपुर और छत्तीसगढ़ दुनिया में सबसे ज़्यादा ग्रोथ करने वाला प्रॉपर्टी में सबसे ज़्यादा पैसा कमा कर देने वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा। वर्ल्ड की अर्थव्यवस्था कि लॉबी में भी भारत का हिस्सा लगातार सरपट दौड़ रहा है। इसका परिणाम भी माना भारत के प्रमुख शहरों के अलावा रायपुर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा न टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी सेमी कंडक्टर की अधिकतर बड़ी कम्पनियां छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रही है। जिससे साफ़ पता चलता है कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ और रायपुर विश्व के मानस पटल पर ये नंबर एक , मान सम्मान के साथ चर्चा के विषय में रहेगा।


हमारे प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने भी कर्मठता के साथ ही भारत के ईमानदार नागरिक होने का भी फ़र्ज़ निभाया है दिन रात छत्तीसगढ़ की विकास की धारा निरंतर आगे प्रगति के साथ बढ़े इसके लिए स्पष्ट रूप से अधिकारियों के साथ तालमेल मनाते हुए निर्देश देकर कार्य को अंजाम देने में अग्रसर है। छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्र की सबसे बड़ी बैठक DG और IG की कांफ्रेंस रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित हुई है। जिसका उद्देश्य राज्य और देश में से एक संदेश है जो मोदी जी और अमित शाह जानते हैं बस्तर जिस हिसाब से आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हुआ है जिसका श्रेय राज्य पुलिस का सुरक्षा बल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जाता है। दृढ़ निश्चय है प्रधानमंत्री का लोहा मानना पड़ेगा।







Next Story
null