छत्तीसगढ़

9 साल के अंदर मोदी जी ने किया ढेर सारा परिवर्तन, भिलाई में बोले केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Nilmani Pal
22 Jun 2023 9:42 AM GMT
9 साल के अंदर मोदी जी ने किया ढेर सारा परिवर्तन, भिलाई में बोले केंद्रीय मंत्री अमित शाह
x

दुर्ग। केंद्रीय मंत्री अमित शाह भिलाई पहुंच गए है। दुर्ग के जयंती स्डेडियम में उनका बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आम सभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान जयंती स्टेडियम में 1000 पुलिस बल तैनात किए गए है और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे हो गए है।

अमित शाह ने आम सभा में कहा 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। राहुल गांधी कहते थे कि कश्मीर से धारा-370 मत हटाओ, वरना खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा, कश्मीर से धारा-370 हट गई और किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। मोदी जी ने 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल... भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं।

Next Story