छत्तीसगढ़

लोकतंत्र को मोदी सरकार ने बनाया हिटलरशाही : मल्लिकार्जुन खड़गे

Nil dhankar
23 Feb 2023 4:08 PM IST
लोकतंत्र को मोदी सरकार ने बनाया हिटलरशाही : मल्लिकार्जुन खड़गे
x

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने पवन ख्रेड़ा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। केन्द्र सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया है।

सोशल मीडिया में ट्विटर के माध्यम से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि विपक्ष संसद में मुद्दे उठाए तो नोटिस दिया जाता है। महाधिवेशन के पहले छतीसगढ़ के हमारे नेताओं पर ED का रेड कराया जाता है। आज मीडिया चेयरमेन को जहाज़ से ज़बरदस्ती उतारकर गिरफ़्तार किया गया। भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया। हम इस तानाशाही की घोर निंदा करते हैं। बता दें कि कुछ देर में मल्लिकाजुर्न खड़गे रायपुर पहुंचेंगे।


Next Story