छत्तीसगढ़

जनता की भावना से खेल रही है मोदी सरकार : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

Admin2
13 July 2021 12:56 PM IST
जनता की भावना से खेल रही है मोदी सरकार : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय
x

रायपुर। राजीव भवन में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमला किया और कहा- देश में तेजी से पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे है. मोदी सरकार में 247 प्रतिशत की वृद्धि पेट्रोल और डीजल में 794 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी की. बिना सोचे समझे जीएसटी लेकर आई. आज उसका परिणाम जनता भोग रही है. सुबोध कांत सहाय ने कहा ने कि आर्थिक संकट की स्थिति है. मोदी सरकार की वजह से भी आर्थिक संकट है. बीते 7 वर्ष से देश में लगातार महंगाई बढ़ी है. मोदी सरकार जनता की भावना से खेल रही है.

Next Story