मोदी सरकार ने देश को पूरी तरह से निराश ही किया है: शैलेश नितिन त्रिवेदी

मोदी सरकार करोना पेंडेमिक के कुप्रबंधन और देश हित में सही फैसले न ले पाने की समस्या का शिकार।
रायपुर:-मोदी सरकार की टीकाकरण नीति पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि 45 वर्ष से कम आयु के लोगों को वैक्सीन से वंचित किया जाना अब बंद होना चाहिये। बदली हुई परिस्थितियों में जब आधे से अधिक मरीज 45 वर्ष से कम आयु के हैं ऐसे समय नौजवानों को वैक्सीनेशन के सुरक्षा चक्र से वंचित करना एक बड़ी रणनीतिक भूल है। करोना को हराना है तो सबको वैक्सीनेशन के सुरक्षा चक्र के दायरे में लेना होगा। भारत की 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है और 50% से अधिक लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। मोदी सरकार ने तो अभी टीकाकरण की आयु सीमा 45 वर्ष की तय की है। देश की 65% आबादी को करोना के खिलाफ टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से वंचित करना बहुत बड़ा अन्याय है जिसके लिए मोदी सरकार को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





