छत्तीसगढ़

बस्तर में शुरू होगी आधुनिक खेल अकादमी

Nilmani Pal
22 May 2026 4:20 PM IST
बस्तर में शुरू होगी आधुनिक खेल अकादमी
x

बस्तर। जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ होने वाला है, अकादमी में तीन खेल एथलेटिक्स, तीरंदाजी व फुटबाल सम्मिलित है। अकादमी केवल 13 से 17 वर्ष के बालक जो छ.ग. राज्य या अन्य राज्यों के है भी प्रवेश कर सकते है। अकादमी का प्रवेश चयन परीक्षण दिनांक 28 से 29 मई 2026 को प्रातः 07 बजे से क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर बस्तर में होगा। इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 27 मई 2026 शाम 05.00 बजे तक अपना उपस्थिति दर्ज कराये साथ ही अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं एवं खेल उपलब्धियों का प्रमाण पत्र लेकर आये।

वरिष्ठ खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। आवासीय खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल का आयोजन निर्धारित तिथि और स्थल पर किया जावेगा।

चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों से संपर्क कर सकते है। साथ ही खिलाड़ी सीधे आयोजन तिथि के प्रथम में प्रातः 07.00 बजे से क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर, बस्तर में पंजीयन करा कर सम्मिलित हो सकते है।

Next Story