छत्तीसगढ़

पीला मिर्च की आधुनिक खेती, छत्तीसगढ़ से हैदराबाद में हो रही सप्लाई

Nil dhankar
12 Jan 2026 2:38 PM IST
पीला मिर्च की आधुनिक खेती, छत्तीसगढ़ से हैदराबाद में हो रही सप्लाई
x

बस्तर। जिले में आधुनिक खेती की दिशा में किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जगदलपुर से करीब 25 किमी दूर ग्राम कोलचूर के किसान सुमीत चावड़ा बस्तर के ऐसे पहले किसान हैं, जिन्होंने तीन रंगों हरा, पीला और लाल रंग के कैप्सिकम यानी शिमला मिर्च की खेती शुरू की है।

इससे पहले ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी उत्पादन कर वे किसानों के लिए उदाहरण बन चुके हैं और अब पॉलीहाउस में विभिन्न रंगों के कैप्सीकम की खेती कर नया कीर्तिमान रच रहे हैं। सुमीत चावड़ा बताते हैं कि बस्तर में सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो सिर्फ नए प्रयोग और आधुनिक तकनीक अपनाने की।

इसी सोच के तहत उन्होंने पॉलीहाउस में कलर कैप्सिकम की खेती शुरू की है। इस समय उनकी फसल तैयार हो चुकी है। शुरुआती चरण में उत्पाद को जगदलपुर बाजार में भेजा जा रहा है, जबकि आने वाले दिनों में इसे मुंबई, हैदराबाद और रायपुर जैसे बड़े शहरों में सप्लाई किया जाएगा।


Next Story
null