छत्तीसगढ़
Lok Sabha Election Date: देशभर में लागू हुई आदर्श आचार संहिता, छत्तीसगढ़ में 3 चरण में होंगे मतदान
jantaserishta.com
16 March 2024 4:22 PM IST

x
Lok Sabha Election Dates 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। सात चरणों में आम चुनाव करवाए जाएंगे, जबकि चार जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरी फेज की वोटिंग 26 अप्रैल, सात मई को तीसरा फेज, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवां फेज, 25 मई को छठा फेज और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी।
19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, सात मई को 94 सीट, 13 मई को 96 सीट, 20 मई को 49 सीट, 25 मई को 57 सीट और एक जून को 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे
पहले चरण (19 अप्रैल) में बस्तर में मतदान होगा.
दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी.
तीसरे चरण (7 मई) में दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट के लिए मतदान होगा.
बता दें कि छत्तीसगढ़ कुल 11 लोकसभा सीट हैं। जिन पर चुनाव होना है। इस सीटों में रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, सरगुजा सीट शामिल है। इसके लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जिसमें भाजपा ने 11 तो कांग्रेस ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है।
Tagsचुनाव आयोगलोकसभा चुनाव तारीखलोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंसआचार संहिता लागूआचार संहिताElection CommissionLok Sabha election dateLok Sabha election 2024Election Commission press conferencecode of conduct implementedcode of conductउपचुनावby-election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





