छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

SHIDDHANT
24 May 2026 7:38 PM IST
प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर परीक्षार्थियों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

विभाग ने जानकारी दी है कि प्रश्न पत्र या उत्तरों से संबंधित किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति 30 मई 2026 को शाम 5:30 बजे तक दर्ज की जा सकती है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों को अपनी आपत्तियां दर्ज करने का अवसर देने के लिए की गई है।
Next Story