छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल चोर गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 Aug 2023 11:39 AM IST
रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल चोर गिरफ्तार
x

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने रेलवे के सहयोग से मोबाइल चोर को पकड़ा है। उसके कब्जे से 10 मोबाइल बरामद हुआ। पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन व तारबाहर थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की सूचना मिल रही थी। सीएसपी पूजा कुमार के निर्देश पर पुलिस पतासाजी में जुटी थी।

इस दौरान कोरबा जिले के जमनी पाली निवासी दीपक साहू (26) को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में वह मोबाइल चोरी करना स्वीकार कि​या। उसके कब्जे से 10 अलग अलग कंपनी के मोबाइल बरामद हुए। उसे गिरफ्तार का कोर्ट में पेश कि​या गया।

Next Story