छत्तीसगढ़
मोबाइल दुकान से लूट की वारदात, नाइजीरियन युवक फरार, एक गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 Oct 2025 11:24 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाइजीरियन युवक ने मोबाइल दुकान से लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, युवक दुकान में मोबाइल सुधारवाने के बहाने पहुंचा था, लेकिन मौका पाकर उसने मोबाइल लूट लिया। घटना के दौरान दुकानदार और उसके बेटे ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि फरार आरोपी नाइजीरियन मूल का है। घटना के बाद वह कार से भागने लगा और इस दौरान उसने कई राहगीरों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार में उसके साथ एक और नाइजीरियन युवक मौजूद था जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम अली बताया जा रहा है, जो नाइजीरिया का निवासी है और लंबे समय से विदेश में रहने के बाद रायपुर में ठहरा हुआ था। वहीं, घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमों को लगाया गया है। दुकानदार और उसके बेटे सहित कई घायल पीड़ित थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस वारदात से स्थानीय लोगों में गुस्सा साफ देखने को मिला। लोगों ने कहा कि विदेशी युवकों द्वारा इस तरह की घटनाएं शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। दुकान संचालक का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ दुकान में काम कर रहा था, तभी आरोपी मोबाइल ठीक कराने के बहाने आया और अचानक मारपीट कर मोबाइल लेकर भाग गया। घटना के बाद मौदहापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी अली से पूछताछ की जा रही है ताकि फरार साथी के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार युवक की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। इस वारदात से रायपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होने लगीं तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। दूसरी ओर घायल दुकान संचालक और उसके बेटे का इलाज कराया जा रहा है। इस घटना ने रायपुर में एक बार फिर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Tagsरायपुर मोबाइल लूटनाइजीरियन आरोपीमौदहापारा थानामोबाइल दुकान मारपीटमोबाइल चोरीदुकान संचालक पीटाविदेशी युवक लूटपुलिस गिरफ्तारीसीसीटीवी जांचफरार आरोपीकार टक्करस्थानीय लोग पुलिस को सौंपामोबाइल चोरी समाचारराजधानी रायपुर अपराधकानून व्यवस्थादुकान लूट घटनामोबाइल दुकान विवादअपराध रिपोर्टपुलिस जांचमोबाइल लूट केसRaipur mobile robberyNigerian accusedMaudhapura police stationmobile shop fightmobile theftshop owner beatenforeign youth robbedpolice arrestCCTV investigationabsconding accusedcar collisionlocal people handed over to policemobile theft newscapital Raipur crimelaw and ordershop robbery incidentmobile shop disputecrime reportpolice investigationmobile robbery case
Next Story





