छत्तीसगढ़

मोबाइल दुकान का मैनेजर गिरफ्तार, पकड़ा गया सट्टा खेलते

Nilmani Pal
2 May 2023 10:38 AM IST
मोबाइल दुकान का मैनेजर गिरफ्तार, पकड़ा गया सट्टा खेलते
x
छग

कोरबा। मोबाइल दुकान के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी पुलिस पेट्रोलिंग एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर टीपी नगर स्थित परी मोबाइल दुकान का मैनेजर चंदन सुंदरानी आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहा है. जो पंजाब और चेन्नई के बीच हो रहे मैच में रुपयों का दांव लगाया है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर रेड कार्यवाही के दौरान चंदन सुंदरानी को पकड़ कर पूछताछ किया। जो ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में जुआ खेलना स्वीकार किया। जिसके कब्जे में रखें वनप्लस मोबाइल को चेक करने पर आईपीएल क्रिकेट मैच में पंजाब और चेन्नई के बीच हो रहे मुकाबले में पंजाब के टीम के पक्ष में ₹10000 का गजानन 365 एप पर जुआ खेलना पाया गया.

Next Story