छत्तीसगढ़

खरोरा में मोबाइल लूट, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए

Nilmani Pal
16 May 2026 5:37 PM IST
खरोरा में मोबाइल लूट, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए
x

रायपुर। खरोरा में मोबाइल लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। 15/05/26 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14/05/26 की रात्रि करीबन 21:30 बजे यह अपने साथी शुभम ध्रुवंशी के साथ अपने मोटर सायकल से सारागांव से पेट्रोल लेकर पवनी जा रहे थे ग्राम सारागांव निलजा मोड बॉस टाल के पास दो व्यक्ति इनके वीवो मोबाईल वाय 18 आई जिसमे जीओ एवं सिम एयरटेल का सिम लगा हुआ कीमती करीबन 8000 रू. तथा मोबाईल पीछे कवर में रखे एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम 1200/-₹ तथा मेरे साथी शुभम ध्रुवंशी के जेब में रखे एक नग वीवो वाय 31 प्रो कम्पनी का मोबाईल जिसमें जीवो का सिम लगा हुआ कीमती करीबन 12000/-₹ को लूट कर अपनी मोटर सायकल से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना आरोपी सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी एवं रवि मंडावी के द्वारा उक्त घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी से एक काला रंग का टीवीएस RADEON कम्पनी का मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MK 9221, तथा एक काला रंग का अवैध किस्म का चाकू तथा आरोपी रवि मंडावी से एक वीवो वाय 18 आई कम्पनी का मोबाईल जिसमे जीओ का सिम एवं एयरटेल का सिम लगा हुआ कीमती करीबन 8000/- रू. तथा मोबाईल पीछे कवर में रखे एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड को जप्त किया गया आरोपियो के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

Next Story