छत्तीसगढ़
किराए के कमरे से मोबाइल व अन्य सामान चोरी, साथी पर संदेह
Shantanu Roy
23 May 2026 6:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनिज नगर स्थित एक फ्लैट में चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले में किराएदार ने अपने ही कमरे से मोबाइल फोन, चार्जर, ईयरबड, घड़ी और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 35,000 रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के बैरिया ढोढन, पोस्ट जगरनाथा बाजार, थाना उचका गांव का निवासी है। वह वर्तमान में रायपुर के करंसी टावर के पास खनिज नगर स्थित फ्लैट नंबर 47 में किराए से रह रहा है। वह स्नातक तक पढ़ा हुआ है और निजी कंपनी में काम करता है।
पीड़ित ने बताया कि वह अपने सहकर्मियों जितेन्द्र, सुरज और रोहित के साथ उसी किराए के कमरे में रहता था। 22 मई 2026 की रात करीब 1 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए उठा तो उसने देखा कि उसका मोबाइल फोन गायब है। इसके बाद जब अन्य साथियों को जगाकर जानकारी दी गई तो जितेन्द्र का मोबाइल भी कमरे में नहीं मिला। कमरे की जांच करने पर पाया गया कि कई अन्य सामान भी गायब थे। हैरानी की बात यह रही कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसियों को बुलाया गया, जिन्होंने पीछे से चाबी देकर दरवाजा खोला।
बाहर निकलने के बाद देखा गया कि रोहित कमरे में मौजूद नहीं था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पीड़ित ने आशंका जताई है कि रोहित कुमार सिन्हा ही कमरे से मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हुआ है। चोरी गए सामान में पुराना इस्तेमाल किया गया आईफोन, ओप्पो मोबाइल फोन, चार्जर, ईयरबड, टाइटन घड़ी, जूते, स्लीपर और एक हेंड बैग शामिल है। पीड़ित ने बताया कि आईफोन में जियो के सिम कार्ड लगे हुए थे और उसका आईएमईआई नंबर भी दर्ज किया गया है।
घटना के बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस कमरे में रहने वाले अन्य लोगों की भूमिका और आपसी संबंधों की भी जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला आपसी विश्वास टूटने और सहकर्मियों के बीच विवाद का भी हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है।
Tagsरायपुर चोरी मामलातेलीबांधा थाना चोरीखनिज नगर फ्लैट चोरीमोबाइल चोरी रायपुरसहकर्मी पर शककमरे से सामान चोरीपुलिस जांच रायपुरआईफोन चोरी मामलाकिराएदार चोरी केसरायपुर क्राइम न्यूजRaipur theft caseTelibandha police station theftKhanij Nagar flat theftmobile theft Raipursuspicion on colleaguegoods stolen from roompolice investigation RaipuriPhone theft casetenant theft caseRaipur crime news
Next Story





