छत्तीसगढ़

श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप

Shantanu Roy
2 Dec 2025 6:27 PM IST
श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं के आवेदन और निराकरण के लिए व्यापक स्तर पर मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 4 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें सभी विकासखंडों के निर्धारित गांवों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।
श्रम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मोबाइल कैंप का उद्देश्य उन श्रमिकों तक सरकारी सुविधाएं पहुँचाना है, जो जागरूकता या संसाधनों की कमी के कारण पंजीयन और योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शिविरों में श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण, श्रमिक कार्ड संशोधन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं — जैसे मातृत्व सहायता, दुर्घटना सहायता, शिक्षा सहायता एवं आवास योजना — के आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं
पंजीयन या नवीनीकरण के लिए श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, तथा असंगठित कर्मकारों के रजिस्ट्रेशन हेतु आय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। शिविर में मौजूद टीम दस्तावेज सत्यापन से लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया तक की पूरी सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विकासखंडवार मोबाइल कैंप की तिथियाँ
महासमुंद विकासखंड
– 4 दिसम्बर: ग्राम केशवा
– 8 दिसम्बर: अचानकपुर
– 11 दिसम्बर: भलेसर
– 16 दिसम्बर: बेमचा
– 19 दिसम्बर: अछोली
– 24 दिसम्बर: बरबसपुर
– 26 दिसम्बर: साराडीह

पिथौरा विकासखंड
– 5 दिसम्बर: टेका
– 9 दिसम्बर: सरकड़ा
– 12 दिसम्बर: मोहगांव
– 17 दिसम्बर: डूमरपाली
– 22 दिसम्बर: नयापारा कला
– 24 दिसम्बर: गिरना
– 30 दिसम्बर: माहीदरहा

बागबाहरा विकासखंड
– 5 दिसम्बर: ढोड़
– 11 दिसम्बर: बोईरगांव
– 15 दिसम्बर: कोसमर्रा
– 19 दिसम्बर: करीजिही
– 23 दिसम्बर: साल्हेभांठा
– 26 दिसम्बर: बीके बाहरा
– 30 दिसम्बर: माहीदरहा

बसना विकासखंड
– 5 दिसम्बर: पठियापाली
– 10 दिसम्बर: बरोली
– 15 दिसम्बर: कुरचुंडी
– 17 दिसम्बर: भंवरपुर
– 23 दिसम्बर: ठाकुरपाली
– 26 दिसम्बर: छुईपाली
– 29 दिसम्बर: भैंसाबुरी
– 31 दिसम्बर: दुर्गापाली

सरायपाली विकासखंड
– 8 दिसम्बर: कुटेला
– 10 दिसम्बर: तोरेसिंहा
– 12 दिसम्बर: सलडीह
– 16 दिसम्बर: बोईरमाल
– 22 दिसम्बर: खैरझिटकी
– 24 दिसम्बर: बेलमुंडी
– 29 दिसम्बर: गिरसा
जिला प्रशासन ने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर में पहुँचकर पंजीयन एवं श्रम कल्याण योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। यह अभियान जिले में अधिक से अधिक श्रमिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Next Story