छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, भेजे गए जेल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 May 2021 10:19 AM IST
छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, भेजे गए जेल, देखें वीडियो
x

कांकेर। जिले के अंतागढ़ पुलिस ने मॉब लिंचिंग के मामले में गोडरी सरपंच सहित 4 पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि 14 मई को एक अज्ञात अधेड़ को गोडरी गांव के ग्रमीणों ने अंतागढ़ प्राथमिक केंद्र में घायल हालात में भर्ती कराया था जहां अधेड़ की मौत हो गई।

इस खबर के बाद एक एक करके ग्रामीण थाना से बिना रिपोर्ट किए गयाब हो गए। बाद में छान बिन में लगी पुलिस को वीडियो के जरिए ग्रामीण की पहचान की गई। बता दें कि अधेड़ की बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार 14 मई को अज्ञात व्यक्ति से गोडरी सरपंच दिलीप दुग्गा के घर मे घुसा था और उसके 17 वर्षीय पुत्र के हाथ पकड़कर खींच रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर सरपंच ने अज्ञात अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी थी।
अंतागढ़ एसडीओपी ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में अधेड़ की पिटाई हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लंग्स में चोट लगने से सांस रुकने से ग्रामीण की मौत होना पाया गया है। वीडियो के आधार पर सरपंच सहित 4 पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधेड़ की पहचान न हो पाने के कारण नियम से कफ़न दफन कर दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story