छत्तीसगढ़
मनरेगा से बदला बांगोली का जीवन, अब गांव में ही मिलेगा राशन
Shantanu Roy
10 Dec 2025 11:24 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। भैरमगढ़ विकासखंड के इंद्रावती नदी पार स्थित नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत बांगोली गांव के ग्रामीणों को अब राशन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वर्षों से माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र के बांगोली, सतवा और मरकापाल के निवासियों को प्रतिमाह 18 किलोमीटर दूर भैरमगढ़ जाकर उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करना पड़ता था। बरसात के दिनों में इंद्रावती नदी पार करना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो जाता था, जिससे 524 राशनकार्डधारी परिवारों को नियमित खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
जिला प्रशासन की पहल तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना और जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के संयुक्त सहयोग से ग्रामीणों की यह बड़ी समस्या अब समाप्त होने जा रही है। लगभग 11 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बांगोली में खाद्यान भंडारण सह उचित मूल्य दुकान भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। नए भवन के तैयार होने के साथ ही गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था जल्द शुरू होने वाली है। स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में इस सुविधा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
मरकापाल की सरपंच बसंती नेताम ने बताया कि ग्रामीणों को पहले राशन के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। लेकिन अब 524 परिवारों को गांव में ही सुगमता से खाद्यान्न मिलेगा, जिससे उनकी बड़ी समस्या दूर हो गई है। इसी तरह सतवा के उपसरपंच जुनकी कोरसा और बांगोली के मानसू भास्कर ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को राशन लाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। पहले यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं था। उचित मूल्य दुकान के इस नए भवन से इन तीनों गांवों में राहत, सुरक्षा और सुविधा की नई उम्मीद जागी है। ग्रामीणों को अब सुरक्षित, नियमित और समय पर राशन उपलब्ध होगा जिससे गांव में खुशी और संतोष का माहौल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





