छत्तीसगढ़

विधायक के दामाद की भिलाई में मौत

Nilmani Pal
15 March 2025 1:30 PM IST
विधायक के दामाद की भिलाई में मौत
x
छग

दुर्ग। भिलाई हाउसिंग बोर्ड में झारखंड के विधायक के दामाद धर्मेंद्र यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जामुल पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस अधिकारियों के बीच देर रात उसका पीएम किया गया और शव को ताबूत में पैक करके रातों रात बिहार ले जाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र यादव बिहार के औरंगाबाद जिले के चटेवा का रहने वाला था। वो भिलाई में किसी फैक्ट्री में काम करता था। वो झारखंड के किस विधानसभा के विधायक का दामाद था ये तो पता नहीं चला, लेकिन उसका पीएम रातों रात प्रोटोकॉल के बीच हुआ और इसके लिए खुद सूबे के मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को फोन किया था।
कलेक्टर ने मंत्री के फोन के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और सीएमएचओ दुर्ग को इसकी सूचना दी। एसपी के निर्देश पर एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी व जामुल थाना प्रभारी रात 10 बजे सुपेला अस्पताल की मरचुरी में पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी वहां पहुंचे। इसके बाद प्रोटोकॉल के बीच रात में धर्मेंद्र यादव के शव का पीएम किया गया।
Next Story