छत्तीसगढ़
विधायक का मोबाइल हैक! WhatsApp से मांगे गए इतने रुपये, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
23 Sept 2026 11:59 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह देती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरबा में साइबर ठगों ने विधायक को भी नहीं छोड़ा। शातिर ठगों ने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
विधायक के मुताबिक, मंगलवार को उनके पास पार्सल से संबंधित एक फोन कॉल आया था। बातचीत के बाद उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर से ही परिचितों और अन्य लोगों को 76 हजार रुपये भेजने के मैसेज किए जाने लगे। मोबाइल हैक होने की जानकारी विधायक ने पाली थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी मिलते ही विधायक मरकाम ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई मैसेज आए तो किसी भी तरह के झांसे में न आएं और बिना पुष्टि के कोई रकम ट्रांसफर न करें। विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई मैसेज मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर पहले पूरी तरह तस्दीक करें। लेकिन अब सोचने वाली बात है कि अब आम आदमी के साथ साथ अब विधायक के मोबाइल हैक होने लगे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





