छत्तीसगढ़

विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र, तेंदुए के आतंक से दिलाए निजात

Nilmani Pal
16 Jan 2023 7:54 AM GMT
विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र, तेंदुए के आतंक से दिलाए निजात
x
छग

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सोनहत विधायक गुलाब कमरो इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से परेशान है। विधायक ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन मंत्री से गुहार लगाई, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नही आ रहा है। 35 दिन में आदमखोर तेंदुआ 3 लोगो को मौत के घाट उतार चुका है।

उल्लेखनीय है कि, तेंदुए ने 1 मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया। फिर भी वन विभाग के एक्सस्पर्ट इस तेंदुआ को आदमखोर नही मान रहे है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि 35 दिन में 5 शिकार करने वाला तेंदुआ आदमखोर कैसे नही है। भरतपुर विकासखंड में बीते एक माह से आदमखोर तेंदुए का आतंक बरकरार है। अब तक इस आदमखोर तेंदुए ने तीन लोगों की जान ले ली है व एक मासूम को घायल कर दिया। गौवंश को भी मार दिया। मानव जीव पर तेंदुआ का चौथा हमला रविवार शाम को हुआ। तेंदुए ने कुंवारी निवासी रणदमन बैगा को अपना शिकार बनाया और ग्रमीण की मौके पर ही मौत हो गयी।

Next Story