छत्तीसगढ़

MLA विकास उपाध्याय के कारण टला बड़ा हादसा, बंद दुकान में लगी भीषण आग

Shubhra Nandy
4 July 2021 7:49 AM IST
MLA विकास उपाध्याय के कारण टला बड़ा हादसा, बंद दुकान में लगी भीषण आग
x
विधायक विकास उपाध्याय की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

हीरापुर| विधायक विकास उपाध्याय की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. विकास उपाध्याय ने एक बन्द दुकान में लगी भीषण आग को बुझाकर काबू किया.

दरअसल, विधायक विकास उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ विवाह कार्यक्रम में जाते समय मोहबाबाज़ार से हीरापुर इलाके में अचानक लगी आग देखकर रुक गए. जहां आग पर काबू पाने खुद भिड़ गए. बंद दुकान में लगी भीषण आग को बुझाकर आग पर काबू पाया.
इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय तत्काल स्वयं फायर ब्रिगेड को फ़ोन करके इसकी सूचना दी. साथ ही विधायक विकास उपाध्याय की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. बंद दुकान में लगी भीषण आग को मशक्कत के बाद बुझाया.


Next Story