बुलेट में दौरा कर रहे विधायक जी, ईंधन बचाने कार का इस्तेमाल नहीं

बिलासपुर। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का इस्तेल कम करने की अपील का असर दिखने लगा है। बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद (DMF) की बैठक में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला हेलमेट लगाए बुलेट पर नजर आए। चिलचिलाती धूप में विधायक घर से निकले और गर्मी में पसीना बहाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे।
उनके साथ कोई PSO या सुरक्षा काफिला भी नजर नहीं आया। विधायक सुशांत शुक्ला का सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकारी गाड़ी और काफिले के साथ पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा गार्ड और समर्थकों का काफिला दिख रहा था। वहीं, विधायक सुशांत शुक्ला अकेले बुलेट चलाकर बिना सुरक्षा गार्ड के कलेक्ट्रेट पहुंचे।
राजनीतिक गलियारों में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल और सादगी अपनाने की बात कही थी। विधायक के इस कदम को कई लोगों ने “नो VIP कल्चर” का संदेश माना जा रहा है।





