छत्तीसगढ़

पत्थर से हमला होने के बाद MLA शकुंतला साहू ने कही यह बात

Kunti Dhruw
23 Dec 2021 6:43 PM GMT
पत्थर से हमला होने के बाद MLA शकुंतला साहू ने कही यह बात
x

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में विधायक व संसदीय सचिव पर पत्थर से हमला करने की खबर है। एक कार्यक्रम के दौरान विधायक पर अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया। फेंके गए पत्थर से विधायक व एक महिला सरपंच को चोटें आई है। पत्थरबाजी की इस घटना के बाद सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। पत्थर किसने फेंका यह पता नहीं चल पाया। इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में की गई। घायल विधायक उपचार कराने के लिए रायपुर आई है। इधर इस घटना के बाद भाजपा के विधायक अंजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में गृह मंत्रालय को समाप्त कर देना चाहिए।

मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू सुंदरवन गांव में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थरबाजी करते हुए विधायक पर हमला कर दिया। इस हमले में परसवानी गांव की महिला सरपंच और विधायक शकुंतला साहू को पत्थर लगे। घायल सरपंच ने गिधपुरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल शकुंतला साहू इलाज के लिए रायपुर आई है। उनके सिर व गले पर गंभीर चोट लगी है।
ऐसी घटना कांग्रेस राज में हो सकती: अजय चंद्राकर
इस घटना के बाद भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला। चंद्राकर ने ट्वीट में लिखा सुश्री @ShakuntalaSahu विधायक, कांग्रेस (छ.ग. शोषित) के ऊपर हुए हमले की निंदा करता हूं। ऐसी घटना सिर्फ कांग्रेस राज में हो सकती है। छत्तीसगढ़ में गृह मंत्रालय को समाप्त कर देना चाहिए। वसूली और माफिया संरक्षण के लिए अलग विभाग बनाना चाहिए।


Next Story