छत्तीसगढ़

थाने पहुंची MLA संगीता सिन्हा ने आईजी को लगा दी फोन, जानिए पूरा माजरा

Nilmani Pal
28 July 2024 10:10 AM GMT
थाने पहुंची MLA संगीता सिन्हा ने आईजी को लगा दी फोन, जानिए पूरा माजरा
x
छग

बालोद balod news। संजारी बालोद विधानसभा विधायक संगीता सिन्हा Sangeeta Sinha आज रविवार करीबन साढ़े 12 बजे से अधिक समय से गुरुर थाने में मौजूद है। विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपने समथकों के साथ थाना में बैठी हुई है।

chhattisgarh news विधायक संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बीते दिन 12 जुलाई को महिला पार्षद के साथ हुई मारपीट के दौरान महिला पार्षद के दामाद ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। मामले की लिखित शिकायत पीड़ित महिला के द्वारा थाने में दी गई थी।

साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज किया गया था। उसी छेड़छाड़ मामले पीड़ित महिला की एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा सहित टीआई मौजूद हैं। वही थाने के बाहर विधायक संगीता के समर्थक भारी तादाद में जुट गए हैं। वहीं एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने पर संगीता सिन्हा ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में गुरुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीआई द्वारा कहा गया कि छेड़छाड़ सार्वजनिक जगह में नहीं होता, तो इसपर विधायक संगीता सिन्हा ने छेड़छाड़ की परिभाषा टीआई से पूछी।

उन्होंने कहा कि एक महिला या किसी पराए आदमी के द्वारा उसका बाह पकड़ा जाता है, तो पुलिस बताये की यह छेड़छाड़ होता है या नहीं..? वही गुरुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने पर विधायक संगीता सिन्हा ने दुर्ग रेंज आईजी से फोन पर बात की। chhattisgarh

Next Story