छत्तीसगढ़

ग्राम चिटौद के गौठान पहुंची विधायक संगीता सिन्हा

Nilmani Pal
7 Nov 2022 6:30 AM GMT
ग्राम चिटौद के गौठान पहुंची विधायक संगीता सिन्हा
x

बालोद। जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम चिटौद के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने सीताफल से आइसक्रीम और रखिया से पेठा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि राज्य शासन महिलाओं को सशक्त बनाने लगातार कार्य कर रही है, अब गौठानो में आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन से महिलाएं आय प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।


Next Story