छत्तीसगढ़

वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन की पहल, 1 रुपये में मिल रहे पावर चश्मे

Shantanu Roy
14 April 2026 1:08 PM IST
वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन की पहल, 1 रुपये में मिल रहे पावर चश्मे
x
छग
Bhilai. भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन की एक अनोखी स्वास्थ्य पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पहल के तहत मात्र 1 रुपये के टोकन पर लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले पावर चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है। यह सेवा 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर शुरू की गई थी और मात्र 10 दिनों के भीतर ही यह एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब तक लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराकर आंखों की जांच करवाई है। वहीं, लोकांगन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 5,017 लाभार्थियों को चश्मों का वितरण किया गया।

योजना के तहत लोगों को पंजीयन के लिए श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सुविधा दी जा रही है। यहां केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी की फोटोकॉपी जमा कर पंजीयन किया जा रहा है। जिन लोगों के पास आंखों की जांच रिपोर्ट नहीं है, उनके लिए निःशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई है। इस पहल का सबसे अधिक लाभ वृद्ध नागरिकों और स्कूली बच्चों को मिल रहा है, जो आर्थिक समस्याओं या समय की कमी के कारण अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते थे। अब उन्हें बिना किसी बड़ी लागत के चश्मा उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी दैनिक जीवन की परेशानियां कम हुई हैं।

लाभार्थियों का कहना है कि इस योजना से उनकी दृष्टि संबंधी समस्या का समाधान हुआ है और उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है। इसके साथ ही क्षेत्र में पहले से ही एक्स-रे, डायलिसिस और ब्लड जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुलभ बनाया गया है। विधायक रिकेश सेन ने वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि यदि नीयत साफ हो और जनभागीदारी के साथ काम किया जाए तो बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को केवल जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के परिवार का सदस्य मानते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक नई चर्चा पैदा कर रही है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।
Tagsवैशाली नगर विधायकरिकेश सेन1 रुपये चश्मा योजनापावर चश्मा वितरणभिलाई समाचारस्वास्थ्य योजनाजनकल्याण योजनाआंखों की जांचछत्तीसगढ़ न्यूजलोक सेवा अभियानVaishali Nagar MLARakesh SenRs 1 Glasses SchemePower Glasses DistributionBhilai NewsHealth SchemePublic Welfare SchemeEye Check-upChhattisgarh NewsPublic Service Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story