छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो की ठोकर से विधायक प्रतिनिधि की मौत

Nilmani Pal
8 Jun 2023 10:38 AM IST
स्कॉर्पियो की ठोकर से विधायक प्रतिनिधि की मौत
x
छग

महासमुंद। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी का सड़क हादसे में निधन हो गया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत से शहर व कांग्रेसी खेमे में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने सुरेश द्विवेदी को पीछे से टक्कर मारी.

घटना के बाद अज्ञात चालक स्कार्पियो लेकर मौके पर से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story