
x
छग
Bhilai. भिलाई। 12 दिसंबर से ही विधायक कार्यालय में रिकेश सेन एक और नई व्यवस्था का शुभारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नि:शक्त दिव्यांगों के लिए नौकरियों की भारी आवश्यकता है और अवसर भी उपलब्ध हैं। श्री सेन ने कहा कि खासकर दूरस्थ कार्य और प्रौद्योगिकी-आधारित क्षेत्रों (जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एंट्री, साइबर सुरक्षा, लेखन, अनुवाद) में, जहाँ वे घर बैठे काम कर सकते है। विधानसभा के दिव्यांगों को अब सामाजिक सहयोग से उन्हें निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने की व्यवस्था विधायक स्वयं करेंगे। श्री सेन ने कहा कि दिव्यांग जनों को आर्थिक रूप सुदृढ़ बनाने उनके लिए नौकरी/रोजगार की चिंता अब परिजनों को नहीं करनी है। ऐसे लोग विधायक कार्यालय जीरो रोड शांति नगर, जैन मंदिर के सामने स्थित कार्यालय में आवैदन अवश्य करें ताकि निजी क्षेत्र में उन्हें नौकरी दिलाने तथा आत्मनिर्भर बनाने की पहल वो कर सकें।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए रोजगार/नौकरी के अवसर इसलिए ज़रूरी हैं क्योंकि यह उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता, सम्मान, सामाजिक जुड़ाव और आत्म-सम्मान दिलाता है, साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उनकी क्षमताओं का उपयोग करता है। जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे पाते हैं। यह न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए बल्कि कंपनियों और समाज के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह विविधता लाता है और सभी के लिए समावेशी कार्यस्थल बनाता है। नौकरी से दिव्यांगजन दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपना जीवन जी सकते हैं और अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। काम करना उन्हें समाज का हिस्सा महसूस कराता है, नए दोस्त बनाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर देता है, जिससे उनकी पहचान मजबूत होती है। उनकी आत्मनिर्भरता यह साबित करती है कि वे सिर्फ अपनी अक्षमताओं से परिभाषित नहीं होते, बल्कि उनके पास कौशल और प्रतिभा है जो कार्यस्थल के लिए मूल्यवान है। इसलिए उन्होंने अपनी विधानसभा में यह व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में नौकरी की व्यवस्था कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर वो कदम बढ़ाने संकल्पित हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsदिव्यांगजनदिव्यांगजन को नौकरीविधायक रिकेश सेनरिकेश सेनरिकेश सेन की पहलDisabled peoplejobs for disabled peopleMLA Rakesh SenRakesh SenRakesh Sen's initiative
Next Story





