छत्तीसगढ़

विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा फैसला, सहायक शिवा मिश्रा को कार्यालय से हटाया; वजह का नहीं किया खुलासा

Shubhra Nandy
15 Nov 2026 9:41 AM IST
विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा फैसला, सहायक शिवा मिश्रा को कार्यालय से हटाया; वजह का नहीं किया खुलासा
x
पहले भी हुए हैं बदलाव
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने कार्यालय से जुड़े सहायक शिवा मिश्रा को कार्यमुक्त कर दिया है। विधायक की ओर से इस संबंध में सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि अब शिवा मिश्रा का विधायक कार्यालय से किसी प्रकार का आधिकारिक संबंध नहीं रहेगा। विधायक पुरंदर मिश्रा के इस फैसले के बाद शिवा मिश्रा अब उनके कार्यालय से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।
कार्यभार से हटाने की वजह नहीं बताई
विधायक कार्यालय से सहायक को हटाए जाने का यह फैसला सामने आने के बाद इसकी वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुरंदर मिश्रा की ओर से जारी सूचना में कार्यमुक्त किए जाने के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि शिवा मिश्रा का अब उनके कार्यालय से कोई आधिकारिक संबंध नहीं रहेगा। इसके साथ ही विधायक कार्यालय में उनकी भूमिका समाप्त हो गई है।
पहले भी मंत्रियों के कार्यालयों में हुए हैं बदलाव
गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ मंत्री भी अपने कार्यालयों में बदलाव कर चुके हैं। मंत्रियों द्वारा अपने निज सचिवों, विशेष सहायकों और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों (ओएसडी) को हटाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। अब रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने सहायक शिवा मिश्रा को कार्यालय की जिम्मेदारियों से मुक्त किया है। हालांकि, इस निर्णय के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Next Story