छत्तीसगढ़
विधायक मोतीलाल साहू ने किया वसुधैव कुटुम्बकम सोसायटी के 'लोगो' का विमोचन
Shantanu Roy
4 Jan 2026 8:15 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। विधायक रायपुर (ग्रामीण) मोतीलाल साहू ने कल कमल विहार सेक्टर-6 के नवगठित "वसुधैव कुटुम्बकम वेलफेयर सोसायटी" के लोगो का विमोचन किया। सोसायटी द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि कमल विहार की समस्याएं अनेक हैं। इन समस्याओं का सब मिलकर चरणबद्ध ढंग से निराकरण का प्रयास करेंगे। उन्होंने वसुदेव कुटुम्बकम् के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुंबकम हमारा हिन्दू संस्कार और संस्कृति जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है। इसका नाम का बहुत वृहद और विशाल अर्थ है और इस नाम के अनुरूप हम काम कर पायें ऐसा प्रयास करना चाहिए। आप एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इसमें सफलता जरूर मिलेगी।
विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर सभी को छेर- छेरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें हमारी संस्कृति और प्रकृति से जोड़ता है। दान और त्याग की सीख देता है। हमें अपनी संस्कृति और संस्कार से जुड़े रहना चाहिए। पार्षद मनोज जांगड़े ने भी नवगठित सोसायटी के लिए सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सोसायटी के शिवांक मिश्रा, अनुष्का शर्मा, सौम्या शर्मा, गुंजन ठक्कर, अपराजिता मिश्रा और पार्थ ठक्कर एवं महिला सदस्यों में इंद्रावती कुशराम,भूमिका ठक्कर, ऋचा मिश्रा, मोहिनी राबड़े़, दुलारी गुप्ता, रीना शर्मा, भारती शर्मा, जान्हवी खुबनानी और नीलकमल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख जितेन्द्र कुमार साहू, भरत ठक्कर, आकाशदीप शर्मा, मनीष कुमार मिश्रा, रितेश मिश्रा, रोहित शर्मा और भरत राजपुरोहित कार्यक्रम संयोजक के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, राणा कुमार सिंह और प्रदीप खुबनानी ने भी अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ सदस्यों में अश्विनी शर्मा एवं रामेश्वर विश्वकर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मनीष कुमार वर्मा, अजय डेकाटे, संजय डेकाटे, दीपक गुरुवंशी, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुषमा मिश्रा एवं विंदेश्वरी चंद्रवंशी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में इंद्रावती कुशराम ने आभार व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





