छत्तीसगढ़

MLA मोतीलाल साहू ने कांदुल बोरियाखुर्द में आवासीय शिविर का किया शुभारंभ

Nil dhankar
13 Jun 2024 1:49 PM IST
MLA मोतीलाल साहू ने कांदुल बोरियाखुर्द में आवासीय शिविर का किया शुभारंभ
x

रायपुर raipur news । दुर्गा मंदिर परिसर कांदुल बोरियाखुर्द, संतोषीनगर में गायत्री परिवार Gayatri Parivar जिला समन्वय समिति रायपुर एवं प्रज्ञापीठ सन्तोषीनगर द्वारा आयोजित व्यक्तित्व निर्माण शिविर का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य व पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, पार्षद उमा चन्द्रहास चंद्राकर, गायत्री परिवार के संरक्षक सदस्य दिलीप पाणीग्रही, जिला समन्वयक लच्छुराम निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर, सरपंच अश्विन लहरे, पूर्व सरपंच तिलेश्वरी धुरंधर,प्रेमशंकर गौटिया,कामराज साहू सरपंच दतरेगा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

chhattisgarh news आयोजन समिति में हरिराम साहू, रामकृष्ण साहू, हीरालाल साहू, लेखराम युवराज,एवं बहुत से परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर में 120 बच्चो एवं युवाओं ने पंजीयन करवाया व सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि शिविर के माध्यम से गायत्री परिवार द्वारा श्रेष्ठ समाज एवं सुनहरे राष्ट्र के निर्माण हेतु नई पीढ़ी के बच्चों को सुसंस्कृत, सभ्य व शालीन, चरित्रवान, उर्जावान, ज्ञानवान, बनाया जा रहा है, जो अभिनंनदीय एवं वंदनीय है। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा दिया गया नारा ’’हम बदलेंगे-युग बदलेगा मूर्त रुप ले रहा है।’’

Next Story