छत्तीसगढ़

विधायक मंडावी ने गोबर पेंट इकाई व रेशम धागाकरण इकाई का किया शुभारंभ

Shantanu Roy
27 Jan 2023 3:23 PM GMT
विधायक मंडावी ने गोबर पेंट इकाई व रेशम धागाकरण इकाई का किया शुभारंभ
x
छग

बीजापुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क मिनगाचल मे गोबर पेंट इकाई और रेशम धागाकरण उत्पाद इकाई का शुभारंभ किया। विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगीकरण के माध्यम से स्थानीय महिला स्व सहायता समूह को उद्योग से जोड़ते हुए उनको आर्थिक रुप से सशक्त बनाने की योजना महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के तहत जिले में प्रति विकास खंड 02 रीपा स्वीकृत है, जिसमें मिनगाचल मे शुभारंभ किया गया है, यहां स्थापित इकाई गोबर पेंट निर्माण का संचालन स्थानीय राखी स्व सहायता समूह की ओर से किया जा रहा है। उक्त समूह मे 10 महिलाएं है, जिन्हें पेंट निर्माण के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कांकेर जिले में दी गई है। शुभारंभ के दिन ही 200 लीटर पेंट का निर्माण समूह की महिलाओं ने किया गोबर पेंट के अन्तर्गत इमर्शन और डिसटेंपर तैयार किया जा रहा है, जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक पेंट है, छत्तीसगढ़ शासन के पहल पर सभी शासकीय भवनों को प्राकृतिक पेंट गोबर पेंट से पोताई करने का निर्देश है।

इस दौरान विक्रम मंडावी ने एक और इकाई के रूप में रेशम विभाग की ओर से स्थापित रेशम धागाकरण इकाई का भी शुभारंभ किया। उक्त इकाई को कृष्णा महिला स्व-सहायता समूह की ओर से संचालित किया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि शासन की नीतियों से ग्रामीण क्षेत्रों मे विकास की गति तेज हुई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, गौठानों में संचालित आजिविका मूलक गतिविधियों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। रीपा के अन्तर्गत ग्रामीणों और महिलाओं को उद्यमी के रूप में तैयार कर उनको आत्मनिर्भर बनाने के कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने महिला स्व सहायता को उतकृष्ट कार्य करने और नियमित रूप से आजिविका मूलक कार्यो मे सलंग्न रहकर महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, जिला पंचायत व बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, सदस्य सोमारू राम कश्यप, सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी समूह की महिलाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Next Story