मंच पर थिरके MLA ईश्वर साहू, कांग्रेस का तीखा कटाक्ष; चिलम-तंबाकू का जिक्र कर साधा निशाना यहां देखें VIDEO

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ की राजनीति में साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक के मंच पर महिला कलाकारों के साथ नृत्य करने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर तीखा राजनीतिक कटाक्ष किया है। प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, बिजली की बढ़ती कीमतों, गरीबों को चना-गुड़ नहीं मिलने और पटवारियों की हड़ताल जैसे मुद्दों का उल्लेख कर भाजपा विधायक की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं।
यह हैं साजा के विधायक ईश्वर साहू …… लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली , पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है।
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 18, 2026
विकास कार्यों के कार्यक्रम में विधायक ने किया डांस
चिलम-तंबाकू का जिक्र





