छत्तीसगढ़

विधायक ईश्वर साहू ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

Nilmani Pal
20 April 2024 9:13 AM GMT
विधायक ईश्वर साहू ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार
x

महासमुंद। लोकसभा चुनाव 2024 के शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे को लेकर बड़े बयान भी दे रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक ईश्वर साहू का बड़ा बयान सामने आया है। साजा विधायक ईश्वर साहू ने पूर्व गृहमंत्री और महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पर निशाना साधा है।

विधायक ईश्वर साहू महासमुंद के किरवई पहुंचे थे और यहां उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू की जमानत जब्त होगी। ताम्रध्वज साहू को दुर्ग की जनता ने नकार दिया है। दुर्ग की जनता के नकारने के बाद ताम्रध्वज साहू महासमुंद आए हैं। लेकिन यहां की जनता भी उन्हें नकार देगी। 4 जून को आने वाले परिणामों में सब साफ हो जाएगा।

Next Story