छत्तीसगढ़

विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान

Nil dhankar
4 Jun 2026 1:08 PM IST
विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान
x
छग

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो हाइवा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक बुरी तरह से केबिन के भीतर ही फंस गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के वक्त रायपुर से लौट रहे राजिम विधायक रोहित साहू की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल आपातकालीन सेवा को फोन कर एंबुलेंस बुलवाई।

चालकों को केबिन से बाहर निकालने के लिए विधायक रोहित साहू ने स्थानीय ग्रामीणों को आवाज देकर मौके पर इकट्ठा किया। विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद केबिन को काटकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Next Story