छत्तीसगढ़

विधायक डॉ अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा के तहत बुजुर्गों का किया सम्मान

Shantanu Roy
1 Oct 2025 7:23 PM IST
विधायक डॉ अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा के तहत बुजुर्गों का किया सम्मान
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर महासमुंद स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संपत अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर उपस्थित होकर नगर के वरिष्ठजनों को शॉल, श्रीफल , पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य
वृद्धजनों
के अनुभव, योगदान और सामाजिक भूमिका को रेखांकित करना था। आयोजन में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिक मंच, महिला मंडल एवं युवा प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अनुभव साझा सत्र और सम्मान समारोह के माध्यम से वृद्धजनों के प्रति समाज के कृतज्ञ भाव को अभिव्यक्त किया गया। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की नींव हैं।


उनके अनुभवों में जीवन की दिशा और समाज की स्थिरता निहित है। आज की युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह इनसे मार्गदर्शन प्राप्त करे, उनके संघर्षों से प्रेरणा ले और अपने जीवन को मूल्यवान बनाए। सेवा पखवाड़ा के इस विशेष अवसर पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और सहभागिता का वातावरण दें। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वृद्धजनों के लिए संचालित योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन सेवा योजना, वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विधायक डॉ अग्रवाल ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपने परिवार और समुदाय में बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न होने दें, उनके अनुभवों को सुनें और उन्हें सामाजिक
गतिविधियों
में सक्रिय रूप से शामिल करें। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक डॉ अग्रवाल को उनके संवेदनशील वक्तव्य, सम्मान भाव और सेवा संकल्प के लिए धन्यवाद दिया। आयोजन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,कलेक्टर विनय कुमार लंगेह,भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि,अधिकारी, समाजसेवी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Next Story