छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव ने सहपरिवार की भिलाईवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना

jantaserishta.com
12 Oct 2021 6:56 PM IST
विधायक देवेंद्र यादव ने सहपरिवार की भिलाईवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना
x

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार काे माता दुर्गा की आराधना किए। पूजा पाठ कर माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। और हाथ जोड़ कर माता से भिलाईवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भिलाई सहित प्रदेश भर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ ही हर व्यक्ति के हित और विकास के साथ ही प्रदेश के विकास की भी कामना की।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार की शाम को शहर के विभिन्न सेक्टरों के विराजे माता का दर्शन करने बारी-बारी से सभी दुर्गा पंडालों पहुंचे। सेक्टर 3,4 और सेक्टर 5, के दुर्गा पंडाल पहुंचे माता का दर्शन किए। सभी समिति के सदस्यों से मिले। सब का हालचाल जाना। सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 2 दुर्गा पंडाल पहुंचे। जहां वे माता शेरावाली की पूजा अर्चना की। सेक्टर 2 में दुर्गा पंडाल समिति के सभी सदस्यों से मिले। सब का हालचाल पूछा। इसके सेक्टर 3 दुर्गा पंडाल, फिर सेक्टर 4 दुर्गा पंडाल गए। जहां बहुत सुंदर तरीके से समिति के सदस्यों ने पूरे क्षेत्र को सजाया है। बहुत सुंदर माता की प्रतिमा स्थापित की है। विधायक जी माता की पूजा में शामिल हुए। माता के दर्शन करने आए भक्तों से मिले। इसके बाद सेक्टर 5 दुर्गा पंडाल पहुंचे, माता की आरती में शामिल हुए। सभी के साथ मिलकर माता की पूजा अर्चना की। पंचमी के खास अवसर पर माता को चुनरी चढ़ाई। विधायक देवेंद्र यादव ने समिति के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत ही मेहनत से बहुत सुंदर साज सज्जा की है। इसके बाद वे सेक्टर 6 दुर्गा पंडाल गए और माता की पूजा अर्चना की।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story