छत्तीसगढ़

MLA देवेंद्र यादव को फिर मिला बलौदाबाजार पुलिस का नोटिस

Nilmani Pal
16 Aug 2024 5:18 PM IST
MLA देवेंद्र यादव को फिर मिला बलौदाबाजार पुलिस का नोटिस
x

दुर्ग Durg news। कोयला घोटाला और कथित एमएमएस मामले के बाद अब बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी और हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मामले में एक बार फिर पूछताछ के लिए देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने नोटिस भेजा है. devendra yadav

बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पहले ही कलेक्टोरेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है. इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी. इसके बाद अब फिर से नोटिस जारी किया गया है.

नोटिस जारी किए जाने पर विधायक देवेंद्र यादव ने आपत्ति जताते हुए भाजपा सरकार और पुलिस विभाग पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि अब पुलिस उन्हें तंग करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है. यह नोटिस भाजपा सरकार के इशारे पर दी जा रही.

Next Story