छत्तीसगढ़

भिलाई में बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर विधायक ने की तीन नए ओवरब्रिज की मांग

Shantanu Roy
9 Dec 2025 7:06 PM IST
भिलाई में बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर विधायक ने की तीन नए ओवरब्रिज की मांग
x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और इससे उत्पन्न हो रहे गंभीर वायु प्रदूषण को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बड़ा कदम उठाया है। नेहरू नगर मुख्य चौराहे सहित शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है। विधायक सेन ने इस पत्र में स्पष्ट कहा है कि भिलाई के बढ़ते ट्रैफिक बोझ को कम करने और शहरवासियों को सुरक्षित व सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए नए ओवरब्रिज अत्यावश्यक हैं।
नेहरू नगर चौक पर बढ़ता खतरा
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई में खुर्सीपार, पावर हाउस और सुपेला में पहले ही ओवरब्रिज बनाए जा चुके हैं, जिससे इन क्षेत्रों में जाम से राहत मिली है। हालांकि, शहर का सबसे व्यस्त और भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र नेहरू नगर चौक अब भी ओवरब्रिज से वंचित है। यहां शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। दिन के समय भी कार्यालयीन कार्य, बाजार व स्कूल-कोचिंग की गतिविधियों के कारण नेहरू नगर चौक शहर का सबसे अधिक दबाव वाला यातायात केंद्र बन चुका है। जाम के कारण लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं, वहीं अनियंत्रित भीड़भाड़ ट्रैफिक दुर्घटनाओं की संभावनाओं को भी बढ़ाती है।
ट्रैफिक जाम के कारण बढ़ रहा वायु प्रदूषण
विधायक सेन ने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक जाम की वजह से नेहरू नगर क्षेत्र में AQI लगातार मानकों से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वाहन लगातार जाम में फंसे रहते हैं, जिससे idling emission बढ़ जाता है। बार-बार रुकने और चलने से वाहनों से निकलने वाले हानिकारक गैसें- जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, पार्टिकुलेट मैटर और CO₂ — अधिक मात्रा में निकलते हैं। नेहरू नगर और इसके आसपास का क्षेत्र ऊंची इमारतों और संकरी सड़कों से घिरा हुआ है, जहां हवा का प्रवाह सीमित होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो जाते हैं। ऐसे इलाके "प्रदूषण हॉटस्पॉट" बन जाते हैं, जो बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
मौजूदा ओवरब्रिज की संरचना बढ़ा रही समस्या
विधायक सेन ने वर्तमान ओवरब्रिज की खामियों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सेक्टर-7 से गुरुद्वारा नेहरू नगर तक ओवरब्रिज का निर्माण तो किया गया है, लेकिन यह ब्रिज गुरुद्वारा के पास उतर जाता है। इसके कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक इस ब्रिज का उपयोग करने के बजाय नीचे सड़क की ओर मुड़ जाते हैं और सीधे नेहरू नगर चौक में प्रवेश कर जाते हैं। इससे ट्रैफिक की समस्या कम होने के बजाय और अधिक गंभीर हो जाती है। वाहन ब्रिज का उपयोग किए बिना चौक से गुजरते हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है।
अग्रसेन चौक तक ओवरब्रिज विस्तार की मांग
विधायक सेन ने इसके समाधान के लिए सुझाव दिया है कि मौजूदा ओवरब्रिज को गुरुद्वारा से आगे बढ़ाकर सीधे अग्रसेन चौक तक जोड़ा जाए। इससे न केवल नेहरू नगर चौक का दबाव कम होगा, बल्कि बड़ी संख्या में वाहन बिना रुके इस मार्ग से आगे निकल जाएंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और जाम की समस्या जड़ से खत्म हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान ट्रैफिक दबाव के मद्देनज़र नेहरू नगर क्षेत्र में एक नहीं, बल्कि कम से कम तीन अतिरिक्त ओवरब्रिज की आवश्यकता है, ताकि शहर की तेजी से बढ़ रही आबादी और बढ़ते वाहनों का दबाव नियंत्रित किया जा सके।
पर्यावरण संरक्षण और जनता की सुविधा सर्वोपरि
विधायक सेन ने केंद्र और राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में कहा है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज का निर्माण नहीं किया गया, तो वायु प्रदूषण बढ़ता ही जाएगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़े स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है। उन्होंने जनता के हित को सर्वोच्च रखते हुए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता में लेकर स्वीकृत करने की मांग की है।
सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद
विधायक रिकेश सेन ने यह विश्वास जताया है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री अरुण साव इस मुद्दे की गंभीरता को समझेंगे और जल्द ही परियोजना पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। उनका कहना है कि भिलाई न केवल औद्योगिक महत्व का शहर है बल्कि यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का एक प्रमुख केंद्र भी है। ऐसे में यहां सुगम यातायात व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। भिलाई के लोग भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ओवरब्रिज निर्माण की यह मांग जल्द पूरी होगी और उन्हें रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम और बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलेगी।
Tagsभिलाई ट्रैफिक जामनेहरू नगर चौकओवरब्रिज निर्माणविधायक रिकेश सेननितिन गडकरीडिप्टी सीएम अरुण साववायु प्रदूषणराष्ट्रीय राजमार्गट्रैफिक समाधानभिलाई नगर समाचारछत्तीसगढ़ विकास कार्यBhilai traffic jamNehru Nagar Chowkoverbridge constructionMLA Rakesh SenNitin GadkariDeputy CM Arun Sawair pollutionnational highwaytraffic solutionBhilai Nagar newsChhattisgarh development workछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story