छत्तीसगढ़
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल रमेश बैस को दी जन्मदिन की बधाई
Nil dhankar
2 Aug 2022 9:18 AM IST

x
रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन की बधाई दी, और ट्वीट कर लिखा - छत्तीसगढ़ माटीपुत्र, झारखंड के राज्यपाल माननीय रमेश बैस जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, कुशल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
लोकप्रिय नेता है रमेश बैस
रमेश बैस एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में झारखण्ड के राज्यपाल हैं। इससे पहले भारत की सोलहवीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। 2014 के चुनावों में इन्होंने छत्तीसगढ की रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया छत्तीसगढ़ राज्य से लगातार 7 बार जीत दर्ज करके सांसद तक पहुचने वाले लोकप्रिय नेता है।
Next Story





