
रायपुर। विश्व योग दिवस के मौके पर देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी समेत कई दिग्गज नेता योग करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नूतन उ.मा. विद्यालय टिकरापारा रायपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम किया।योग का अर्थ जुड़ना होता है। यह जुड़ाव अपनी अपनी संस्कृति, प्रकृति व श्रेष्ठ परंपराओं से है। योग हमारी पुरातन संस्कृति का… pic.twitter.com/EqiDNaDv8B
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) June 21, 2023
आपको बता दें योग दिवस पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, पूरी दुनिया आज योग कर रही है। यह धारणा हमारी संस्कृति की धारणा है, योग स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए किया जाता है। इसलिए अगर पूरा हिंदुस्तान स्वस्थ रहेगा तो स्वास्थ्य पर खर्च होने वाला बजट बच जाएगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, योग का हमारे जीवन बहुत बड़ा महत्व है। स्वस्थ शरीर की वजह से स्वस्थ मन बना रहता है। योग हमारे जीवन का हिस्सा बने ये आवश्यक है। इसलिए हमारी जिंदगी के लिए योग करना बहुत जरूरी है।