छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने चित्रकोट जलप्रपात के मनोहारी दृश्य की तारीफ की

Nil dhankar
2 Aug 2025 11:22 AM IST
विधायक भावना बोहरा ने चित्रकोट जलप्रपात के मनोहारी दृश्य की तारीफ की
x

जगदलपुर। विधायक भावना बोहरा ने चित्रकोट जलप्रपात के मनोहारी दृश्य की तारीफ की। बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के मनोहारी दृश्य ने मन को आनंद और असीम शांति से भर दिया।

जल की कलकल ध्वनि, चारों ओर फैली हरियाली और प्रकृति की गोद में बसा यह स्थल वास्तव में ईश्वर की अनुपम रचना है। बस्तर, भारत की आध्यात्मिक चेतना, आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। यही वह पुण्य भूमि है जहाँ भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के अमूल्य वर्ष धर्म, मर्यादा और तपस्या की ज्योति से आलोकित किए थे।

इस अवसर पर विधायक रेणुका सिंह , प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, सुशांत शुक्ला तथा भूलन सिंह मरावी उपस्थिति रहे।


Next Story
null