छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने किया सड़क, पुल-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन

Shantanu Roy
27 Feb 2026 9:54 PM IST
विधायक भावना बोहरा ने किया सड़क, पुल-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन
x
छग
Kabirdham. कबीरधाम। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम दशरंगपुर में 3 करोड़ 3 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दशरंगपुर से खंडसरा तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में विकास की इस सौगात को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा। पुल-पुलिया सहित मजबूत
सड़क निर्माण
से वर्षभर क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्य डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में लगभग 400 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।


सड़क निर्माण से ग्राम दशरंगपुर, खंडसरा और आसपास के कई गांवों को बारहमासी सड़क सुविधा और शहर-नगर से सशक्त कनेक्टिविटी मिलेगी। सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में समय और लागत की बचत होगी। साथ ही स्कूल, अस्पताल और बाजार तक सुगम संपर्क सुनिश्चित होगा। आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा ग्रामीण व्यापार, लघु उद्यम और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर जिला और मंडल पदाधिकारीगण, विभिन्न
मोर्चा एवं प्रकोष्ठ
के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, नगर व जनपद पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। विधायक भावना बोहरा ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण केवल यातायात सुविधा नहीं बल्कि ग्रामीण परिवेश में निवासरत परिवारों के लिए विकास का पथ है। यह परियोजना क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक उन्नति को गति देने के साथ ही प्रदेश की समृद्धि और विकास में ग्रामीणों को सहभागी बनाएगी। इस प्रकार दशरंगपुर से खंडसरा सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास और जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित करेगा।
Tagsकबीरधामपंडरिया विधायकभावना बोहरादशरंगपुर खंडसरा सड़कसड़क निर्माणपुल-पुलिया निर्माण3 करोड़ लागतभूमिपूजनसड़क परियोजनाग्रामीण विकासस्थानीय जनताअधोसंरचनासड़क सुविधाग्राम दशरंगपुरखंडसरासड़क कनेक्टिविटीबारहमासी सड़कनगर संपर्ककिसानों के लिए सुविधाउपज मंडीस्कूल अस्पताल संपर्कआपातकालीन सेवाएंग्रामीण व्यापारलघु उद्यमसामाजिक आर्थिक गतिविधिसमग्र विकासशासकीय योजनाएंमूलभूत सुविधाएंक्षेत्रीय प्रगतिविकास कार्यडबल इंजन भाजपा सरकारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री विष्णु देव सायपंडरिया विधानसभासड़क जालग्रामवासियों की मांगग्रामीण परिवारों के लिए लाभग्रामीण परिवहनसार्वजनिक सुविधासड़क सुरक्षाविकास का पथक्षेत्रीय कनेक्टिविटीग्रामवासी उत्साहजिला पदाधिकारीमंडल पदाधिकारीबूथ अध्यक्षजनपद सदस्यसरपंचवरिष्ठ कार्यकर्तासामाजिक विकासग्रामीण क्षेत्रKabirdhamPandariya MLABhavana BohraDasharangpur Khandsara roadroad constructionbridge-culvert constructioncost 3 croreBhoomi Pujanroad projectrural developmentlocal peopleinfrastructureroad facilityvillage Dasharangpur Khandsararoad connectivityall-weather roadcity connectivityfacility for farmersproduce marketschool-hospital connectivityemergency servicesrural tradesmall enterprisessocio-economic activityholistic developmentgovernment schemesbasic amenitiesregional progressdevelopment workdouble engine BJP governmentPrime Minister Narendra ModiChief Minister Vishnu Dev SaiPandariya assemblyroad networkdemand of villagersbenefits for rural familiesrural transportpublic facilityroad safetypath of developmentregional connectivityenthusiasm of villagersdistrict officerdivision officerbooth presidentdistrict membersarpanchsenior workersocial developmentrural area
Next Story