छत्तीसगढ़

MLA भावना बोहरा ने इंदौरी नगर पंचायत में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
10 April 2025 2:36 PM IST
MLA भावना बोहरा ने इंदौरी नगर पंचायत में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का किया  निरीक्षण
x

इंदौरी। MLA भावना बोहरा ने इंदौरी नगर पंचायत में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक बोहरा ने कहा, ट्रिपल इंजन सरकार की योजनाओं और विकास नीतियों से हमारा इंदौरी अब एक नई दिशा की ओर अग्रसर है।

नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। पक्की सड़कें, स्वच्छता और मूलभूत जरूरतों से जुड़े कई कार्य अब तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। विकास हर छोर तक पहुंचे, सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले, यही हमारा संकल्प है।

X पोस्ट

अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे… आज अटल स्मारक परिसर, इंदौरी का लोकार्पण कर हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व को नमन किया और उपस्थित जन को शुभकामनाएं दीं।यह स्मारक अटल जी के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनकी निःस्वार्थ निष्ठा का प्रतीक है जो आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन मूल्यों का अनुकरण करके राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

Next Story